Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, उत्तराखंड के रामनगर से दुखद खबर है, जहां रामनगर गुलरघाटी निवासी पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है, बताया जा रहा है कि सभी लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर बिलग्राम शरीफ जा रहे थे, जहां उनके कार को ट्रक ने टक्कर मारी हैं। बताया जा रहा कि घटना मंगलवार सुबह बरेली शाहजहांपुर के बीच हुआ है, जहां सुबह 5:00 बजे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दो कारों से 10 लोग सवार होकर बिलग्राम शरीफ जा रहे थे, जहां एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी मृतक रामनगर के गुलरघाटी के रहने वाले हैं जिनका नाम इमरान खान, खताड़ी निवासी हाफिज ताहिर, मुलाजिम, सगीर, और फदिर है। सूचना के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं इस दुखद खबर से रामनगर में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]