Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ‘नो व्हीकल डे’ पर पैदल कार्यालय पहुंचे SDM प्रमोद कुमार, लोगों से की पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ का पालन करने को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे। इसके क्रम में कई अधिकारियों ने ‘नो व्हीकल डे’ का पालन किया। एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार अपने आवास से एसडीएम कोर्ट तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से ईंधन संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल संकट बना हुआ है, ऐसे में राज्य सरकार और डीएम नैनीताल द्वारा अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ईंधन की बचत की जा सके। एसडीएम ने बताया कि इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह स्वयं पैदल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने कर्मचारियों से भी ‘नो व्हीकल डे’ के अवसर पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट या पैदल चलकर कार्यालय आने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]