Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) अब चलेगा हाकम के अवैध रिजॉर्ट पर बुलडोजर…

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर है कि अब सरकार अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है, क्योंकि अवैध तरीके से अर्जित किया गए धन के बल पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सरकार सख्त हो चुकी है। एक दिन पूर्व ही अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रिजॉर्ट्स पर बुलडोजर चल चुका है।

अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तर की भर्ती में नकल कराने वाला मुख्य आरोपी हाकम सिंह के अवैध रिजॉर्ट पर भी कल बुलडोजर चलाया जाना है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जिला पंचायत सीट जखोली मोरी से जिला पंचायत सदस्य एवं यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में नकल के मुख्य आरोपी हाकम सिंह के राजस्व भूमि पर बनाए गए अवैध रिजॉर्ट को राजस्व विभाग उत्तरकाशी द्वारा अपर जिला अधिकारी के नेतृत्व में नष्ट किया जाना प्रस्तावित है, लिहाजा मौके पर आवश्यक पुलिस बल तैनात किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]