Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: MDDA का अवैध निर्माण पर सख्त अभियान, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पछवादून में कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पछवादून क्षेत्र में क्षेत्रीय कैंप आयोजित कर अवैध निर्माण गतिविधियों और प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कैंप के दौरान उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही स्वीकृत निर्माणाधीन भवनों एवं प्लॉटिंग परियोजनाओं के मानचित्रों का परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि सभी निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शों और प्राधिकरण के नियमों के अनुरूप ही किए जा रहे हों।
एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]