उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार की अध्यक्षता में इस सकूल में गोष्ठी का हुआ आयोजन…
आज दिनांक 24/07/2026 को एवरग्रीन सीनियर सेकैण्ड्री स्कूल बेरीपडाव में शिक्षक अभिभावक संघ, स्कूल प्रबंधन कमेटी, अभिभावकगण, विभिन्न कक्षाओ के छा़त्र एवं छात्राऐं तथा स्कूल के समस्त कर्मचारियों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री योगेश सिंह रजवार द्वारा अध्यक्षता की गई खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह, अघ्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती देवकी , सदस्य बाल कल्याण समिति सुश्री किरन पंत व विनीता पाठक एवं परिवहन विभाग से आरआई व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।
गोष्ठी का शुआरम्भ दीप प्रज्वलन व सरस्वती बंदना से किया गया। बाल संरक्षण आयोग के संबध में आयोग के सदस्य श्री योगेश सिंह रजवार द्वारा अभिभावको व छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। श्री रजवार जी द्वारा अभिभावको व छात्रों के साथ संवाद किया गया गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री रजवार ने उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि अपने पाल्य के शैक्षणिक व सामाजिक विकास में विद्यालय के साथ विस्तृत विचार विर्मश कर अपने पाल्य को सकारात्मक दिशा में आगे बढाने का प्रयास करें।
इसके उपरान्त खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह जी द्वारा गोष्ठी में उपस्थित छात्र छात्राओं को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी। गोष्ठी में श्रीमती देवकी आर्य अघ्यक्ष बाल कल्याण समिति सदस्य विनीता पाठक चाइल्ड कॉडिनेटर किरन पंत कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका कु0 मीनाक्षी भटृ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री गौरव पाठक, मेनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ पाठक, प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह परवाल, एसएमसी के सदस्य के रुप में श्रीमती कमला जोशी, प्रधानाचार्या इन्द्रा एकेडमी सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, श्रीमती संतोष पाण्डेय ,प्रधानाचार्या सेमफोर्ड सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल जयपुर बीसा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




