उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग : खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं हुए बंद,15 सितंबर के बाद से शुरू होगी हेली सेवा…
केदारनाथ यात्रा की रफ्तार हुई धीमी, प्रतिदिन 7 से 8 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे धाम,
हेली सेवाएं 15 सितंबर तक बंद,
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। जहां यात्रा के शुरुआती चरण में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, वहीं वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 7 से 8 हजार श्रद्धालु ही धाम पहुंच रहे हैं।
अब तक 13 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम का यात्रा पर स्पष्ट असर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
वहीं, खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ हेली सेवाएं भी फिलहाल बंद कर दी गई हैं, जिन्हें अब 15 सितंबर के बाद पुनः संचालित किया जाएगा।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2026 को भगवान श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। तब से अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं।





