Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कनिका वासुदेव पंजाबी जन कल्याण समिति वूमेन्स विंग की बनी अध्यक्ष,तो कनिष्क ढींगरा युवा अध्यक्ष हुए मनोनित…

कनिका वासुदेव पी.डब्लू.सी. अध्यक्ष व कनिष्क ढींगरा युवा अध्यक्ष मनोनित*हल्द्वानी। हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के विस्तार एवं समाजहित में कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन एवं विस्तार किया गया।बैठक में कनिका वासुदेव को महिला(वूमेन्स विंग) अध्यक्ष तथा कनिष्क ढींगरा को युवा नगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। साथ ही 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।नई कार्यकारिणी में प्रदीप कक्कड़ को कोऑर्डिनेटर, नरेंद्र भूटियानी , उमंग वासुदेव, राजकुमार आनंद एवं राजीव वाही को उपाध्यक्ष, हितेंद्र भसीन को संगठन मंत्री, सचिव ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा एवं हनी को कार्यकारिणी सदस्य, सचिन साहनी, अंकुर मोंगा एवं सविता सदाना को उप सचिव, गुलशन अरोड़ा को सांस्कृतिक सचिव, शिखर आहूजा को मीडिया प्रभारी तथा लव बक्शी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में समिति के महामंत्री मुकेश ढींगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा एवं कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समाज के उत्थान, आपसी भाईचारे को मजबूत करने, युवा पीढ़ी को संगठित करने तथा पंजाबी संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।समिति द्वारा सभी नवनिर्वाचित एवं नामित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे होटल जैस्मिन ग्रैंड (ए.सी. हॉल), बरेली रोड, जनता पेट्रोल पंप के सामने, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। समिति ने समाज के सभी सम्मानित नागरिकों से इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित होकर नवगठित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]