Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी : नगर के नायक सम्मान श्रृंखला के अंतर्गत आज भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में “सफ़र के सहायकों का सम्मान”

“सफ़र के सहायकों का सम्मान” कार्यक्रम संपन्न

कालाढूंगी।
“नगर के नायक सम्मान” श्रृंखला के अंतर्गत आज भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में “सफ़र के सहायकों का सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन इकपर्णिका भवन में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उन कर्मशील साथियों के योगदान को सम्मान देना था, जो प्रतिदिन हजारों नागरिकों के सफर को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज पाठक ने कहा कि ई-रिक्शा चालक नगर की जीवनरेखा का अभिन्न अंग हैं। उनके परिश्रम, अनुशासन और सेवा भावना से आमजन का दैनिक जीवन सरल बनता है। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे मेहनतकश और समर्पित लोगों को सम्मान देना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से आग्रह किया कि वे यातायात नियमों एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी कानूनी प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही सवारियों के प्रति प्रेम, सम्मान और सहयोग का भाव बनाए रखें, जिससे प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सहज और सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन, अनुशासन और सेवाभाव ही किसी भी चालक की सबसे बड़ी पहचान और पूंजी है।

मनोज पाठक ने कहा कि “नगर के नायक सम्मान” अभियान का उद्देश्य उन अनदेखे नायकों को पहचान और सम्मान देना है, जो बिना किसी अपेक्षा के अपने कार्यों के माध्यम से समाज और नगर के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ई-रिक्शा चालक अपने अनुशासित एवं सेवाभावी व्यवहार से समाज में सम्मान अर्जित करते हुए नगर के विकास और सामाजिक सौहार्द को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर उर्वशी बोरा ने कहा कि आज तक ई-रिक्शा चालकों का इस प्रकार आत्मीय और गरिमापूर्ण सम्मान किसी राजनीतिक प्रतिनिधि द्वारा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मनोज पाठक वर्षों से कालाढूंगी विधानसभा ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित करने और उनके बीच संवाद स्थापित करने का कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से ऐसे जनसेवी नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया, जिससे भविष्य में भी समाज हित में ऐसे लोककल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होते रहें।

देवभूमि व्यापार मंडल से हर्ष जलाज ने कहा कि मनोज पाठक द्वारा संचालित इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम न केवल समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, बल्कि कालाढूंगी विधानसभा में संगठन और परिवार भाव को भी मजबूत कर रहे हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बालम सिंह देवपा, दीपक बिष्ट जी पार्षद पूरन चंद्र बिनवाल, निजाम मिस्त्री, हरक सिंह रावत, नीरज बिनवाल, संतोष सिंह, अतुल कुमार, राकेश कुमार एवं रमेश रैकूनी सहित सैकड़ों ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

सम्मानित चालकों ने इस पहल के लिए मनोज पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से उनके कार्य के प्रति समाज में सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]