Connect with us

उत्तराखण्ड

मिट्टी के ढांग में दबी तीन महिलाएं, मौके पर हुई मौत…

रुद्रप्रयाग के चिरबटिया में तीन महिलाओं के मिट्टी के ढांग में दबने की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

तीनों महिलाओं की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि जखोली के चिरबटिया में तीन महिलाएं मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला टूटने से तीन महिलाएं दब गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँची और तेजी से मिट्टी हटाने की कार्रवाई की गई। मरने वाली महिलाओं में आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह 40 वर्ष, माला देवी पत्नी दर्शन सिंह 52 वर्ष, सोनी देवी पत्नी पूरन सिंह 48 वर्ष तीनों ग्राम लुटियाग, जखोली जिला रुद्रप्रयाग की रहने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]