Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- बरसाती नाले में बहे युवक का वीडियो आया सामने, मस्ती करते करते हो गया गायब

राजधानी देहरादून के रायपुर इलाके में डीएस कॉलोनी स्थित नाले में बहने वाले रोहित गोयल के डूबने से पहले का वीडियो सामने आया है। जोकि स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है यह वीडियो उस वख्त का है जब रोहित सड़क पर बह रहे बरासती पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है। हालांकि युवक की चाल ढाल देख कर ऐसा लग रहा है कि वो नशे में है और बार बार बरसाती पानी में खुद को संभाल भी नही पा रहा था,

देखते ही देखते रोहित नाले की तरफ चला गया, नाले में ओवर फ्लो चल रहे बरसाती पानी और सड़क में फर्क नही कर पाने के चलते नाले में गिर गया, जिसके बाद उसका अभी तक कुछ पता नही चल सका है। वही युवक की तलाश में स्थानीय रायपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्पॉट से कई किलोमीटर दूरी तक नाले में सर्चिंग अभियान भी चलाया, हालांकि अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग रोक दी गई थी, फिर आज सुबह से सर्चिंग शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]