Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सड़क हादसे में इस भाजपा नेता की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

नैनीताल-हल्द्वानी रोड आमपड़ाव के पास कार खाई में गिरने से लालकुआं निवासी भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हुई है भाजपा नेता के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन जोशी का कार देर रात ज्यूलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास खाई में गिर गई जिससे उनकी मौत हुई है.
40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे, उनकी मौत से परिवार व रिश्तेदारों मैं कोहराम मचा है.
भाजपा नेता की मौत के बाद .क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला,सहित क्षेत्र के तमाम लोगो ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया. बताया जा रहा है कि सचिन जोशी दे रात नैनीताल से अपने घर को आ रहे थे जहां की कार खाई में गिरी है.
पुलिस के मुताबिक सुबह ग्रामीणों ने कार गिरे होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]