Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पत्नी को डेट पर ले जाने से किया इंकार, मारपीट तक पहुंचा विवाद, पति-पत्नी पहुंचे थाने…

पति-पत्नी के बीच अनोखी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने जहां पति पर शादी के बाद एक बार भी डेट पर न ले जाने का आरोप लगाया। वहीं, पति ने भी पत्नी पर डेट पर ले जाने से इंकार करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला हरिद्वार जिले के रुड़की का है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार युवक की शादी नौ माह पूर्व दिल्ली की रहने वाली युवती से हुई थी।

इस बीच पत्नी ने पति को डेट पर ले जाने की बात कही। लेकिन पति ने काम की बात कहकर इंकार कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने पति से मारपीट कर दी और घर छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ दिल्ली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बीते दिनों वह अपने परिजनों को लेकर ससुराल पहुंची और शादी में दिए दहेज के बदले पैसों की मांग करने लगी। इस पर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। मामला गंगनहर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दिल्ली में कार्रवाई करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]