Connect with us

इलेक्शन 2022

क्रेन से भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को राज्य से बाहर खदेड़ेगी जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे…

हल्द्वानी पहुंची जनता केबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर इन 20 सालों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जमकर राज किया है। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ भी काम ऐसा नहीं किया जिससे जनता को लाभ मिल सके।

भावना पांडे का कहना है कि त्रिवेंद्र रावत चार साल बिहार मूल के आईएएस अधिकारियों से घिरे हुए थे, इसीलिए पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश सिंह को हटा दिया, वही भावना पांडे ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से अपनी पार्टी के लिए सिंबल क्रेन मांगा है, क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस के नेता बहुत ढीठ हो गए हैं, जिन्हें उनकी गाड़ी समेत ट्रेन से उठाकर राज्य से बाहर ले जाएंगी, क्योंकि इन दोनों पार्टियों ने राज्य की जनता को पिछले 20 सालों से बेवकूफ बनाने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]