Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : खो-खो एसोसिएशन उत्तराखंड के सुरेंद्र भूटियानी अध्यक्ष, रजत शर्मा महासचिव हुए निर्वाचित…

हल्द्वानी में सोमवार को हुआ आमसभा और चुनाव -नैनीताल में सीनियर और पिथौरागढ़ में अंडर 18 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को मंजूरी *हल्द्वानी।* उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन उत्तराखंड का अधिवेशन सोमवार को हल्द्वानी में संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से सुरेंद्र कुमार भूटियानी को अध्यक्ष और रजत शर्मा को महासचिव चुना गया।सोमवार को हल्द्वानी के हाईडिल स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन उत्तराखंड की आमसभा का आयोजन हुआ। जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर हाईकोर्ट के अधिवक्ता बसंत जोशी ने नई कार्यकारिणी के परिणाम घोषित किए। इस दौरान खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर एल.आर. वर्मा और खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहीं। इस मौके पर खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वीरेश यादव भी उपस्थित रहे।अधिवेशन में पिछली कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और नए आयोजनों पर चर्चा हुई। आम सभा में राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन के लिए नैनीताल जिले ने तथा अंडर-18 राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए पिथौरागढ़ जिले ने दावा प्रस्तुत किया, जिसे आमसभा में सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।*नव-निर्वाचित कार्यकारिणी:* *अध्यक्ष* – सुरेंद्र कुमार भूटियानी *महासचिव* – रजत शर्मा *कोषाध्यक्ष* – हिम्मत सिंह *उपाध्यक्ष* – शिवराज सिंह, गोपाल सिंह, जगदीश कुमार, विकल्प बावरी *संयुक्त सचिव* – राजेश बिष्ट, प्रदीप कोठारी, अल्पना तिवारी, मनमोहन बसेरा *एथलीट कमीशन* – सूरज चौधरी, अंजलि गंगवार *कार्यकारिणी सदस्य* – अंशुल डांगी, विप्लव कुमार, मनमोहन देव, गणेश ढपोला, पूजा बिष्ट, क्माशी कंडपालनवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र भूटियानी ने कहा कि उत्तराखंड में खो-खो खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और नए आयोजनों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]