Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गौला पुल से छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय प्रियांशु का शव SDRF ने किया बरामद

हल्द्वानी: गौला पुल से छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु का शव एसडीआरएफ ने सोमवार सुबह गहन सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया। रविवार शाम से ही एसडीआरएफ की टीम गौला नदी में बने चेक डैम के गहरे पानी में लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।सोमवार तड़के एक बार फिर एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने गहरे पानी से प्रियांशु का शव बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान 17 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के मोतीनगर क्षेत्र का निवासी था और 12वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि प्रियांशु ने किन परिस्थितियों में गौला पुल से छलांग लगाई। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]