Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ : रामबाड़ा में क्षतिग्रस्त हुए पुल का पुनर्निर्माण हुआ पूरा,सीएम धामी के निर्देश के बाद डीएम और उनकी टीम ने विपरीत परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय में पुल का किया निर्माण…

केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव को भी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से पैदल यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव रामबाड़ा में क्षतिग्रस्त हुए पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है।जिलाधिकारी श्री सौरभ गहरवार के नेतृत्व में डिस्ट्रिक डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम ने विपरीत परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय में पुल का निर्माण पूरा कर दिया है। आज 1 अक्टूबर से इस पुल पर आवाजाही भी शुरू हो गई है। न्यूनतम समय में कार्य पूर्ण किए जाने पर जिलाधिकारी ने डीडीएमए की सराहना की।अधिशासी अभियंता डीडीएमए श्री विनय झिकवांण ने बताया कि 21 मीटर स्पाम का यह पुल सुरक्षात्मक कार्यों के साथ मिलाकर करीब 75 लाख में बनकर तैयार हुआ है। यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालु एवं घोड़े- खच्चरों का आवागमन शुरू करवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]