Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर : टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा होमस्टे संचालकों हेतु विधिक शिविर का आयोजन

रामनगर : टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा होमस्टे संचालकों की समस्याओं एवं जागरूकता को लेकर आगामी सोमवार, 25 मई को टेड़ा ग्राम स्थित स्पैरो नेस्ट होमस्टे में सायं 4:00 बजे एक विधिक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अधिवक्ताओं एवं विशेषज्ञों द्वारा होमस्टे संचालन से संबंधित कानूनी, प्रशासनिक एवं विभागीय जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे ने बताया की रामनगर क्षेत्र में संचालित होमस्टे व्यवसाय में पंजीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों, खाद्य लाइसेंस तथा अन्य विभागीय औपचारिकताओं को लेकर अनेक कठिनाइयां सामने आ रही हैं। कई संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं की पूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

वही रामनगर टैक्स बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने बताया की रामनगर एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित पर्यटन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए होमस्टे संचालकों को नियमों एवं मानकों की जानकारी देना आवश्यक माना जा रहा है।

वही रामनगर टैक्स बार के उपाध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया की विधिक शिविर में जिला पर्यटन विभाग, अग्निशमन विभाग तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे संचालकों को विभागीय नियमों, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान कर सकें।

वही रामनगर टैक्स बार के मीडिया प्रभारी गुलरेज़ रज़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के शिविर से भविष्य में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी तथा क्षेत्र के पर्यटन विकास को मजबूती प्राप्त होगी।

इसी संदर्भ में जिलाधिकारी नैनीताल को एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय रामनगर में नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, मीडिया प्रभारी गुलरेज़ रज़ा एवं उपसचिव मनु अग्रवाल शामिल रहे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे ने सभी मीडिया कर्मियों से उक्त विधिक शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]