Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राजपुरा वार्ड 12 में राधा आर्य के शक्ति प्रदर्शन को मिला भारी जन समर्थन

हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव का प्रचार आज समाप्त हो गया, और प्रत्याशियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में शक्ति प्रदर्शन किया। राजपुरा वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी राधा आर्य और उनके पति, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पिनू ने इस अवसर पर विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया।राधा आर्य ने मतदाताओं से अपील की कि वे 23 जनवरी को उनके चुनाव निशान “घंटी” पर मोहर लगाएं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में उन्होंने वार्ड के विकास और सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उनकी इस रैली और प्रदर्शन ने राजपुरा के चुनावी माहौल को काफी प्रभावित किया है।राधा आर्य और विनोद कुमार पिनू को विश्वास है कि जनता उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद रखेगी और एक बार फिर उन्हें वार्ड का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी। इस शक्ति प्रदर्शन के बाद राजपुरा में चुनावी प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]