उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव में बढ़ती अराजकता के बीच एक्शन में पुलिस, SP सिटी सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ MBPG कॉलेज में किया निरीक्षण
हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बढ़ रही अराजकता के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है,आज एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अमित सैनी ने कॉलेज में पहुंचकर चुनाव को लेकर निरीक्षण किया,छात्र संघ चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।पुलिस ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और कॉलेज के संविधान के अनुसार ही कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने या कॉलेज में किसी भी तरह की अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कॉलेज में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कॉलेज में प्रवेश के दौरान छात्रों के आई-कार्ड की जांच की जा रही है और बिना पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही बाहरी व्यक्तियों की कॉलेज परिसर और उसके आसपास गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए छात्रसंघ चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है।




