Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए GST विभाग के लिपिक और एक अधिकारी गिरफ्तार

हल्द्वानी की विजिलेंस टीम ने नैनीताल में की बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर विभाग GST में कार्यरत बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के दिशा निर्देश पर जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने आज गिरफ्तार किया है।

बताया गया है की जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर बाबू ने 3000 की रिश्वत मांगी थी, साथ ही एक राज्य कर अधिकारी के गिरफ्तार होने की भी जानकारी भी मिल रही है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तरााण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 05-09-2023 को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) के निर्देशन / पर्यवेक्षण में सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में विजिलेन्स टीम द्वारा निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर संविदा लिपिक दीपक मेहता पुत्र आन सिंह मेहता उर्फ आनन्द सिंह मेहता आयु 36 वर्ष, मो0नं0 8077571256 एवं 9568119153, निवासी ग्राम गरगरी तल्ली पो० झड़गांव, ब्लाक ओखलकाण्डा जिला नैनीताल

हॉल किरायेदार स्व० घनश्याम दत्त पाण्डे, अनुपम विहार निकट सरस्वती अकादमी ब्लाक थाना मुखानी, जनपद नैनीताल को 3000/- रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर दीपक मेहता उपरोक्त ने बताया कि उसके द्वारा यह रिश्वत की धनराशि राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह बिष्ट के कहने पर ली जा रही थी । इस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह बिष्ट को भी गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके GST रजि० कराने के लिये आवेदन किया था, जिसे तीन बार निरस्त किया गया । इस पर उसने कार्यालय में जाकर जानकारी की तो कार्यालय के कर्मचारी दीपक मेहता द्वारा बताया गया कि आवेदन तो आपका Clear हो जायेगा, उसके लिये उसे और साहब को कुछ देना होगा । शिकायतकर्ता की शिकायत जांच से सही पाये जाने पर निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा दीपक मेहता उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 3000 /- रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया एवं उमेद सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 नैन सिंह बिष्ट तथा पता निवासी कृष्णा कालोनी गली नं0-04, ऊंचा पुल थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, ग्राम डुंगरा, पो० भनोली, जिला अल्मोड़ा को दीपक मेहता के माध्यम से रिश्वत मांगे जाने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उमेद सिंह बिष्ट के घर की खाना तलाशी से इनके घर से मूल निवासी 1,47,500 /- रूपया नगद एवं कुछ अन्य अभिलेख बरामद हुये, जिनके सम्बन्ध में जांच कर कार्यवाही की जायेगी। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी भानु प्रकाश आर्य के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक ललिता पाण्डे, एस०आई० (एम) राजीव उप्रेती, हे०कां० जगदीश सिंह बोहरा एवं कानि0 नवीन कुमार शामिल रहे । निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा ट्रैप टीम को 5000 /- रूपये नगद पुरूष्कार की घोषणा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]