Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सीएम धामी के जन्मदिवस पर जैविक उत्पाद परिषद के सदस्य चंद्र प्रकाश तिवारी ने दी शुभकामनाएं…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन पर
*- डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद*

आज उत्तराखंड के यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मैं हृदय की गहराइयों से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जैविक कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। आपका “जहर मुक्त खेती, कर्ज मुक्त किसान” के संकल्प को साकार करने में जो सहयोग और मार्गदर्शन हमें मिल रहा है, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड को पूर्ण जैविक राज्य बनाने का जो सपना देखा गया है, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद उसे धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। आपके आशीर्वाद से आज कुमाऊँ से लेकर गढ़वाल तक हजारों किसान PGS-India सर्टिफिकेशन और प्राकृतिक खेती से जुड़ रहे हैं।

मैं बाबा केदारनाथ और बद्रीविशाल जी से प्रार्थना करता हूँ कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें ताकि आप इसी प्रकार उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे ले जाते रहें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]