Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- 75वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसडीएम मनीष कुमार ने किया शहीदों के बलिदान को याद

Haldwani news 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हल्द्वानी में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में समय पर ध्वजारोहण किया गया, तो वही हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट और ट्रंसपोर्ट नगर कार्यालय के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया, एसडीएम कोर्ट में मनीष कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने ध्वजारोहण किया।

साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर की नोडल अधिकारी के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने ध्वजारोहण किया, जहां कई ट्रांसपोर्ट व्यवसायी भी मौजूद रहे, एसडीएम कोर्ट में ध्वजारोहण के बाद मनीष कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ने आजादी में अपनी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद किया, साथ ही उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

एसडीएम मनीष कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा की आज देश 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जिसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। देश और राज्य लगातार प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है, जहां प्रत्येक नागरिक एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतंत्रता है। इस मौके पर दोनों ही अधिकारियों ने हल्द्वानी वासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]