Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएमओ रश्मि पंत के निर्देश पर सीएचसी हल्दुचौड़ एवं प्रत्येक शुक्रवार को सीएचसी कोटाबाग में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध…

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को सीएचसी हल्दुचौड़ एवं प्रत्येक शुक्रवार को सीएचसी कोटाबाग में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होगीनैनीताल, 29 जुलाई 2026। जनपद नैनीताल में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशानुसार अब प्रत्येक बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ तथा प्रत्येक शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे लाभार्थियों को समय पर एवं सुगमता से जांच की सुविधा मिल सके।इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की आवश्यक अल्ट्रासाउंड जांच समय पर सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना तथा संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अल्ट्रासाउंड जांच के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा सकेगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाएं निर्धारित दिवस पर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार अन्य मरीज भी निर्धारित दिवस पर अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को सीएचसी हल्दुचौड़ एवं प्रत्येक शुक्रवार को सीएचसी कोटाबाग में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इससे अनावश्यक भागदौड़ कम होगी, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित होगा तथा सुरक्षित मातृत्व एवं संस्थागत प्रसव को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]