Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी – मानसून सीजन में अलर्ट पर रहे अधिकारी, सरकारी जमीनों से हटाए जाएंगे अवैध अतिक्रमण: धामी

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और मानसून सीजन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र को देखते हुए सभी अधिकारियों व सरकारी एजेंसियों को बरसात के सीजन को देखते हुए सभी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है लिहाजा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आइटीबीपी सहित लोक पीडब्ल्यूडी और समस्त जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए ही यात्रा करें इसके अलावा पुराने अनुभव के आधार पर सरकारी मशीनरी को एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 2700 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित हुआ है और धीरे-धीरे वन भूमि और सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और सरकार द्वारा लोगों से भी अपील की गई है की जो स्वयं अतिक्रमण भूमि में बैठे हैं वह अपना अतिक्रमण स्वतः खाली कर दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]