Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- नदी में नहाती महिलाओं का छुपकर बनाता था वीडियो, पुलिस ने भेजा जेल

Uttarakhand news भले ही बरसात ने गर्मी से राहत देने के लिए दस्तक दे दी हो, फिर भी उमस भरी गर्मी से राहत के लिए लोग भारी मात्रा में नदी किनारे नहाने जा रहें हैं, इसी बीच महिलाओं का नदी में नहाने के दौरान छुपकर वीडियो बनाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून की रायपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बताया गया कि जब महिलाएं स्नान के बाद कपड़े बदल रही थी, तब युवक द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने का कार्य किया गया, जिसके बाद वहां बवाल हो गया।

थाना रायपुर पर शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर दी गई कि वह अपने परिवार के साथ मालदेवता घूमने के लिए गये थे। नदी में नहाने के बाद जब उसकी बहन एवं परिवार की अन्य महिलाएं कपड़े बदल रही थी, तो मौके पर एक युवक द्वारा उनका पीछा कर चोरी छुप कर उनका वीडियो रिकॉर्ड किया गया। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया एवं विवेचना महिला उपनिरीक्षक की सुपुर्द कर दी गई है।

जांच के दौरान आरोपी रहमान पुत्र इरफान निवासी इंदौर रोड देहरादून थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को मालदेवता से गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें उसके द्वारा वादी की बहन का कपड़े बदलते हुए का वीडियो बनाया गया था, पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]