Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : उत्तराखंड में हवाई संपर्क का विस्तार विकास एवं पर्यटन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : अखिलेश सेमवाल

भीमताल/नैनीताल। भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ, नैनीताल के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में हवाई संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में हेलीपोर्ट की संख्या 7 तथा हेलीपैड की संख्या 118 होना उत्तराखंड के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत किया जा रहा है। हवाई संपर्क के विस्तार से पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज़ होगा।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में हेलीपोर्ट एवं हेलीपैड नेटवर्क का विस्तार राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित तथा समयबद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखंड सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के विकासोन्मुखी निर्णयों से उत्तराखंड निरंतर विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की ओर अग्रसर है तथा आने वाले वर्षों में पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]