Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: जलभराव पर प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नालियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हल्द्वानी: बरसात के दौरान शहर के कई इलाकों में हो रहे जलभराव को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन के निरीक्षण में सामने आया कि जिन क्षेत्रों में पानी भर रहा है, वहां अधिकांश नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे बारिश का पानी निकासी नहीं हो पा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ऊंचा पुल क्षेत्र में अभियान चलाकर नालियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद नालियों की सफाई और पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया गया, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु रूप से हो सके।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर में जहां-जहां जलभराव की समस्या सामने आएगी, वहां नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सार्वजनिक नालियों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और जल निकासी व्यवस्था को बाधित न होने दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]