Connect with us

उत्तराखण्ड

अब भाजपा के महानगर पदाधिकारी का ऑडियो वायरल, संघ के सदस्य से काल रिकार्ड डिलीट करने की गुहार…

इस सप्ताह सत्ताधारी भाजपा के हाल ऐसे हो गये है जैसे किसी ताल से पानी लीक हो रहा हो। एक जगह से बंद करों तो दूसरी जगह सेे लीक होने लगता है। पहले हल्द्वानी मेें पदाधिकारियों का इस्तीफा। फिर देहरादून में भाजपा केे एक विधायक का विरोध। अब एक पदाधिकारी का ऑडियो वायरल। अब तो विधानसभा 2022 से पहले ही भाजपा खेमों में बंटने लगी है।

जी हां, इन दिनों देहरादून भाजपा महानगर के पदाधिकारी विवादों में घिरते जा रहे हैं। उनका एक आडियो वायरल हो गया है, ऑडियो में महानगर महामंत्री स्वयंसेवक संघ के एक सदस्य से माफी मांगते हुए काल रिकार्ड डिलीट करने की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि टॉप की खबर ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है कि यह आवाज किसकी है। लेकिन ऑडियों तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह नेगी का एक आडियो वायरल हो गया। व आडियो में संघ के सदस्य से बात कर रहे हैं। इस दौरान वह किसी बात पर माफी मांग रहे हैं। आडियो में सतेंद्र कहते हैं कि कुछ समय पूर्व वे अपनी कार में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के साथ कुछ बातचीत कर रहे थे और गलती से उनका फोन संघ के सदस्य को लग गया। ऐसे मेंं उन दोनों केे बीच बातचीत का पूरा ब्यौरा संघ के सदस्य के फोन में रिकार्ड हो गई।

जैसे ही उन्हें इसका पता चला तो वह संघ के सदस्य को फोन कर सफाई देते फिर रहे है। उधर से संघ के सदस्य बोल रहे है,आप पदाधिकारी होने के बावजूद वरिष्ठ नेताओं को अपशब्द कह रहे हैं, यह सही नहीं है। आडियो में सतेंद्र नेगी गलती के लिए क्षमा मांग रहे हैं और उनसे आडियो डिलीट करने की गुहार लगा रहे हैं। जिस पर संघ सदस्य ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई।

इस आडियो में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी नाम लिया जा रहा है। हालांकि,अभी तक सतेंद्र नेगी और सीताराम भट्ट के बीच जो बात हुई उसका आडियो बाहर नहीं आया है। लेेकिन इतनाा है कि इन दोनों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर चर्चा चल रही थी। तब उस समय काल रिकार्डिंग हो गई जिसे लगातार डिलीट कराने के प्रयास किया जा रहा है। इनता तो साफ है कि उनकी बातचीत आपत्तिजनक थी। जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी की खूब चर्चा चल रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]