Connect with us

आध्यात्मिक

नैनीताल: कांधे का सहारा नहीं, दिल का सहारा दिया, कैंची धाम में सीओ प्रमोद शाह ने जीता श्रद्धालुओं का दिल(वीडियो)

कैंची धाम (नैनीताल) नीम करौली बाबा के धाम में जहाँ हर कदम पर आस्था का सागर उमड़ रहा है, वहीं एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई जिसने पुलिस की वर्दी के पीछे धड़कते एक इंसान के दिल को उजागर कर दिया।बीते दिन बाबा के दर्शन के लिए एक दिव्यांग श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ कैंची धाम पहुँचे। भारी भीड़ और मंदिर तक की ऊँची सीढ़ियाँ उनके लिए एक बड़ी चुनौती थीं। परिजन असहाय से खड़े थे, तभी वहाँ तैनात क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह की नजर उन पर पड़ी। बिना किसी औपचारिकता के, संवेदनशीलता के साथ वह आगे बढ़े और अपने दोनों हाथों से दिव्यांग श्रद्धालु को सहारा देकर उन्हें बाबा के दरबार तक पहुँचाया। न कोई दिखावा, न कोई प्रचार… बस एक सच्ची सेवा, जो सीधे दिल को छू जाए।दर्शन के बाद श्रद्धालु और उनके परिजन भावुक हो गए। आँखों में कृतज्ञता के आँसू थे और दिल से बस यही शब्द निकले… “धन्य है ये उत्तराखंड पुलिस, जो सिर्फ कानून की नहीं, इंसानियत की भी रखवाली कर रही है।”इस घटना ने न सिर्फ उस परिवार के दिल में पुलिस के लिए आदर बढ़ाया, बल्कि वहाँ मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं को यह एहसास कराया कि सेवा केवल बोलने की नहीं, जीने की चीज़ है और नैनीताल पुलिस इसे जी रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]