Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- ओखलकांडा सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा पहुंचा आठ, पुलिस का रेस्क्यू कार्य हुआ पूरा

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक कैंटर वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो घायलों को पास के ही सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा बेहद दर्दनाक है, वहीं पुलिस ने रेस्क्यू अभियान को पूरा कर लिया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की कैंटर में बैठे हुए लोग पास के ही गांव में पीपल पानी में शामिल होने जा रहे थे, कि अचानक कैंटर अनियंत्रित हो गया जो गहरी खाई में गिर गई।

जिसमें बैठे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस का रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है, सभी शवों का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल प्रशासन भी इस पूरी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, जो भी उचित मुआवजा प्रशासन के मानकों के अनुरूप होगा, वह मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]