Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- ओखलकांडा में दुर्घटनाग्रस्त हुई जीप, 5 की मौत, एक घायल

सड़क हादसों से देवभूमि दहल गई है। उत्तराखंड में आज का दिन भी दुखद हादसों भरा रहा, सड़क हादसे की एक और बुरी खबर नैनीताल जिले से आ रही है, यहां नैनीताल जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र ओखलकांडा, अघोड गांव के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जीप में 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों के इस घटना में हताहत होने की खबर आई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है, जीप हल्द्वानी से रीठा की तरफ जा रही थी। राजश्व क्षेत्र होने की वजह से एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]