Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- पति की प्रेमिका को देख भड़की पत्नी, जमकर हुई गुत्थम गुत्था, थाने पहुंचा मामला

Nainital news मल्लीताल क्षेत्र में पति को प्रेमिका के साथ देखने पर पत्नी ने मारपीट कर दी। मारपीट होने के बाद प्रेमिका जब इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो वहां हंगामा खड़ा हो गया, पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत करा कर समझौता कराया गया।जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी दो बच्चों के पिता की दूसरे धर्म की महिला से नजदीकियां बढ़ने की बात पत्नी को पता लग गई। दूसरी महिला भी शादीशुदा होने के साथ ही तीन बच्चों की मां है। लंबे समय से पत्नी इस बात का विरोध जता कर दोनों को दूरियां बनाने के लिए कह रही थी, लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध बरकरार रहे।

इस पर मंगलवार दोपहर अधेड़ की पत्नी ने पति को जब उक्त महिला के साथ देखा तो पत्नी ने प्रेमिका महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद प्रेमिका शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गई। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कर दिया गया है। मारपीट और झगड़ने पर दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांति भंग के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]