उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन रैली की तैयारी अंतिम रूप में,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रैली स्थल का किया निरीक्षण…
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है, कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान का आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने कार्यक्रम में होने वाली सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में 20 हजार लोगों के आने की उम्मीद है, नैनीताल उधम सिंह नगर समेत पूरे कुमाऊं भर से पार्टी के कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, बिगड़ती कानून, व्यवस्था महिला अपराध, बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था,मालिकाना हक जैसे कई विषयों को लेकर वह अपनी बात कहेंगे इस रैली से कांग्रेस चुनावी शंखनाद करेगी रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है वो लगातार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली को लेकर पार्टी नेताओं से संपर्क करके रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।




