उत्तराखण्ड
नैनीताल: CPU दरोगा दीवान मेहरा और कांस्टेबल रोहित सिंह ने लौटाया पर्यटक का खोया मोबाइल और नकदी, मुस्कान के साथ पर्यटक बोला जिम्मेदार पुलिस
नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान तैनात सीपीयू के दरोगा दीवान सिंह मेहरा और कांस्टेबल रोहित सिंह ने अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित लौटाया। जानकारी के अनुसार, गुजरात से आए एक पर्यटक का मोबाइल फोन तल्लीताल रोड पर कहीं गिर गया था। मोबाइल के कवर के पीछे ₹1500 की नकदी भी रखी हुई थी। उसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद सीपीयू के दरोगा दीवान सिंह मेहरा और कांस्टेबल रोहित सिंह, जो ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे, को यह मोबाइल मिला। दोनों पुलिसकर्मियों ने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा और तत्परता दिखाते हुए उसके मालिक की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में मोबाइल के असली मालिक का पता लगा लिया गया और उन्हें उनका मोबाइल फोन तथा ₹1500 नकद सही-सलामत वापस सौंप दिया गया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर पर्यटक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने सीपीयू के दरोगा दीवान सिंह मेहरा और कांस्टेबल रोहित सिंह का आभार व्यक्त किया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है।





