Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट…

Haldwani news अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा के नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट से जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है। योग करके न सिर्फ शरीर को फीट रखा जा सकता है। बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा की योग, प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक समग्र अभ्यास है। इसकी मदद से हम मन और आत्मा को शांति की ओर ले जा सकते हैं। योग आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। प्राचीन भारत में ऋषि-मुनि भी खुद को फीट रखने के लिए योग का सहारा लेते थे।

वही मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा की योग दिवस के 9वें संस्करण के मौके पर आइए हम वैश्विक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को भी स्वीकार करें। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि आज ही नहीं बल्कि हर दिन योग को अपने जीवन में शामिल करें। हर दिन योग करके आप खुद को फीट रखने के साथ स्वस्थ भी रह सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]