Connect with us

उत्तराखण्ड

मसूरी : प्रशासन ने लंढौर क्षेत्र के अंडाखेत स्थित एक धार्मिक संरचना को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया ध्वस्त

मसूरी : प्रशासन ने लंढौर क्षेत्र के अंडाखेत के नीचे स्थित एक धार्मिक संरचना को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन विरोध करने वालों को संरचना स्थल से बहुत पहले रोक दिया गया था।इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि कब्रिस्तान समिति लंढौर को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था लेकिन उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।उन्होंने बताया कि लंढौर कैंट बोर्ड, वन विभाग तथा वक्फ बोर्ड द्वारा इसका निरीक्षण किया गया और उनके द्वारा कहा गया कि यह उनकी संपत्ति नहीं है। वक्फ बोर्ड ने कहा कि यह उनकी भी संपत्ति नहीं है। यह संपत्ति नगर पालिका सीमा में स्थित है और यह पालिका/सरकार की संपत्ति है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूरी विधिक नियमों के अनुसार ध्वस्तीकरण कार्रवाही की गई है। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय का कहना है कि 200सालों से संपत्ति पर उनका कब्जा है, इसके समीप ही कब्रिस्तान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]