Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बाजार क्षेत्र की दुकानों में लगी भीषण आग,लाखों का हुआ नुकसान(वीडियो)

छतरी चौराहे के निकट नए बाजार में अचानक एक दुकान में भयंकर आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए भयावह रूप ले ली। देखते ही देखते आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर राख हो गईं आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया, लेकिन उनकी टीम घटनास्थल पर 15-20 मिनट की देरी से पहुंची। इस दौरान आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली, फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। घटना के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]