Connect with us

हल्द्वानी- नवनियुक्त नगर मंत्री मनोज कुमार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नवनियुक्त नगर मंत्री मनोज कुमार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस में नव नियुक्त नगर मंत्री भाजपा बनने पर मनोज कुमार का भाजपा कार्यकर्ताओं व कई सामाजिक संगठन के लोगो ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा अनु ज़ाति मोर्चा व पूर्व पार्षद दिनेश रंधावा ने नव नियुक्त नगर मंत्री भाजपा बनने पर मनोज कुमार को बधाई व शुभकामनाएं दी,

स्वागत कार्यक्रम में पार्षद धर्मवीर ने कहा कि मनोज कुमार एक सक्रिय कार्यकर्ता की तरह पिछले कई वर्षो से भाजपा की व जनता की सेवा मे लगे रहते है, उसी का कारण उन्हें नगर मंत्री भाजपा का यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है। स्वागत कार्यक्रम में जिला कार्यकारणी सदस्य भाजपा रवीन्द्र बाली ने कहा मनोज कुमार को नगर मंत्री बनाने से राजपुरा क्षेत्र को एक नई ऊर्जा मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन जगदीश तिवारी ने किया कार्यक्रम में नव नियुक्त नगर मंत्री भाजपा मनोज कुमार ने कहा कि जो पद उन्हें मिला है, उसका पूरे मनोयोग के साथ पार्टी की रीति नीति के साथ आम जनता के कार्यो को प्राथमिकता के साथ सरकार के बीच में रखना व पार्टी को हल्द्वानी नगर के प्रत्येक बूथ पर जीत दिलाना प्राथमिकता रहेगी।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी - विकास पुरुष एनडी तिवारी को दी गयी श्रद्धांजलि,कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम पंडित नारायण दत्त तिवारी करने की कांग्रेस प्रवक्ता बल्यूटिया ने की मांग

साथ ही पार्टी के कानिष्ट व वरिष्ठ पदाधिकारियों को साथ में लेकर काम किया जाएगा और निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र साहू व बलराम, जिला मंत्री अनु ज़ाति मोर्चा अजय राज, जिला मंत्री ओ.बी .सी मोर्चा जानकी कश्यप, भाजपा कार्यकर्ता नन्द किशोर आर्य, राधे श्याम रावत, सुभाष गुप्ता, विक्रम, सुजीत साहू, राजेश साहू, छठ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बिंदेस्वर सिंह, छठ सेवा समिति के उपाध्यक्ष शंकर भगत, छठ सेवा सीमित के सचिव कपिल भगत, कश्मीरा आदि लोगो ने भी मनोज कुमार को बधाई व अन्नत शुभकामना दी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top