Connect with us

इलेक्शन 2022

कांग्रेस का टिकट कटने पर महेश शर्मा हुए भावुक, समर्थकों का लगा हूजूम, देखें वीडियो।

कांग्रेस पार्टी ने कल 11 विधानसभा सीटों के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें कालाढूंगी विधानसभा सीट पर महेश शर्मा का टिकट काटकर पूर्व सांसद महेंद्र पाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वही टिकट कटने के बाद कांग्रेस पार्टी में अब बगावत भी शुरू हो गई है। कालाढूंगी सीट से कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा का टिकट कट गया वही महेश शर्मा का टिकट कटने के बाद उनके घर पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया है, बड़ी संख्या में पंचायत के प्रतिनिधि उनके घर पर जमे हुए हैं और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने अदायगी भी जाहिर कर रहे हैं

वही कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस से मजबूत दावेदारी करने वाले महेश शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान भावुक हो पढ़े और उनके आंखों से आंसू छलक गए। उन्होंने लंबे समय से पार्टी के लिए किए गए अपने कार्य के बदले में उनका टिकट कटने का दर्द बयां किया।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]