Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी- चोरगलिया शेर नाले में बही कार, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो…

हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला शेर नाला उफान पर है, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नालों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाले को पार करने के उद्देश्य से कार चालक ने वाहन बरसाती नाले में उतार दिया।

जिसके बाद उफनते विकराल नाले में वह वाहन समेत फंस गया, साथ ही अधिक पानी होने के चलते उसकी कार बंद हो गई, मौका देखकर वह कार से बाहर निकला मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन चालक उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है। वही पुलिस द्वारा यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जलस्तर कम होने के बाद ही यातायात सुचारू किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]