उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : तीनपानी से मंडी तक गतिमान सड़क चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज कार्यों का सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने किया स्थलीय निरीक्षण…
डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी द्वारा परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए, एडीबी तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगरीय एवं ग्रामीण के साथ
तीनपानी से मंडी तक गतिमान सड़क चौड़ीकरण तथा ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश व्यक्तियों द्वारा अपना अतिक्रमित भाग हटाए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है, इसी क्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर तथा ग्रामीण को निर्देश दिए गए की सड़क के किनारे खड़े पोलों के शिफ्टिंग की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। परियोजना प्रबंधक को ड्रेनेज कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा पोल शिफ्टिंग हेतु स्थान चयनित करते हुए विद्युत विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही तीनपानी से मंडी की ओर दाहिनी तरफ भी ड्रेनेज एवं मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को प्रारंभ करने के लिए कहा गया एवं मार्ग चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों के छपान के लिए वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ साथ मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर भी विद्युत पोलों को शिफ्ट करने हेतु आगणन दो दिन में उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





