Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा ने एडीबी वित्त पोषित विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्व समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश…

​हल्द्वानी: माननीय मंत्री श्री शंकर कोरंगा ने एडीबी (ADB) वित्त पोषित विकास परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

​हल्द्वानी, 15 अप्रैल 2026: माननीय दर्जाधारी मंत्री श्री शंकर कोरंगा जी ने आज हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत चल रही विभिन्न एडीबी (एशियाई विकास बैंक) परियोजनाओं का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

​सड़क सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य
​निरीक्षण के दौरान सड़क परियोजनाओं में निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रगति पाई गई:

तीनपानी से मण्डी: 2.1 किमी सड़क चौड़ीकरण हेतु जीएसबी (सबसर्फेसिंग) का कार्य पूरा हो चुका है। इस स्ट्रैच पर ड्रेन (नाली) का 450 मीटर कार्य पूर्ण है और 100 मीटर पर कार्य प्रगति पर है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे 152 अतिक्रमित भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु लोनिवि और राजस्व विभाग द्वारा नोटिस प्रेषित किए जा चुके हैं।

​ब्लॉक से कठघरिया: 1.5 किमी सड़क चौड़ीकरण हेतु जीएसबी और 100 मीटर ड्रेन निर्माण का कार्य गतिमान है।

चौराहा सुधारीकरण: कुसुमखेड़ा, ऊँचापुल, कठघरिया और कालूसाई चौराहों पर डक्ट ड्रेन आदि का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाएं (पैकेज-वार विवरण)

​माननीय मंत्री जी ने पेयजल और सीवरेज के तीन प्रमुख पैकेजों की समीक्षा की:

​पैकेज 01 (लागत ₹460 करोड़):

​अब तक 63 किमी पेयजल लाइन, 43 किमी सीवर लाइन, और 48 किमी सड़क पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
​3441 घरेलू पेयजल संयोजन (कनेक्शन) दिए जा चुके हैं।

जलाशय: अम्बेडकर नगर (60% पूर्ण), ब्यूरा (40% पूर्ण) और बेदीखत्ता (10% पूर्ण) में जलाशयों का निर्माण जारी है।

पनचक्की मुखानी सड़क पर ट्रेंचलैस विधि से मुख्य सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है।

​पैकेज 02 (लागत ₹560 करोड़):

​इसके अंतर्गत 126 किमी पेयजल लाइन और 30 किमी सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। 5753 घरेलू संयोजन पूर्ण हैं।

STP निर्माण: 14.5 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट (STP) का निर्माण कार्य गतिमान है, जहाँ राफ्ट निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया।

जल भराव से मुक्ति: रकसिया नाले के 1.5 किमी आउटफॉल कार्य पूर्ण होने से हल्दुपोखरा नायक, हिम्मतपुर बैजनाथ, और प्रेमपुर लोश्ज्ञानी सहित कई गाँवों को जल भराव की समस्या से निजात मिली है।

पैकेज 03 (लागत ₹415 करोड़):

​234 किमी पेयजल लाइन बिछाने और 9042 घरेलू पेयजल संयोजन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

​S Bend (500 KL) टैंक का सिविल कार्य पूर्ण है, जबकि ऊषा रूपक और कुमाऊ कॉलोनी जलाशयों का कार्य 60% तक पूर्ण हो चुका है।

​शिवपुरी दमुवाढूंगा में पेयजल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है और सड़क पुनर्निर्माण हेतु लोनिवि को सूचित कर दिया गया है।

​निरीक्षण के अंत में माननीय मंत्री जी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि समस्त कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि आम जनता को इन सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]