Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नहर कवरिंग को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने दी अधिकारियों को चेतावनी, कहा जल्द होगा जन आंदोलन…

हल्द्वानी में नहर कवरिंग को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों को चेतवानी दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की नहर कवरिंग के नाम पर लगातार भारतीय जनता पार्टी के लोग की शह से लगातार अवैध खनन कराया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया की आज सुबह भी एक ट्रॉली पकड़ी गई है, जिसमें अवैध पत्थर सुबह 5 बजे से डाला जा रहा था और हर रोज़ सुबह से देर रात तक लगातार ये अवैध खनन की व्यवस्था बनी हुई हैं। इससे साफ़ दिख रहा हैं की भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी में भी हावी हो चुका हैं और नहर कवरिंग के नाम पर जो लूट मची हैं, इसको क़तई भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा की संबंधित अधिकारियों को मैं निर्देशित कर चुका हूँ, की इस पूरे प्रकरण पर सख़्ती बरते और अगर उसके बावजूद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होता हैं तो एक बहुत विशाल जनआंदोलन होना तय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]