Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पूर्व CM हरीश रावत बोले… विकास नहीं, प्राधिकरण के नाम पर वसूली मास्टर कर रहे हैं वसूली…

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के हस्तक्षेप पर कहा कि विकास प्राधिकरण केवल वसूली का काम कर रहा है और आम जनता को परेशान कर रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी उगाही मास्टर हो गए हैं प्राधिकरण आज राज्य के लिए नासूर बन गए है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता को इस प्राधिकरण से बचाएं,हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के दौरे को लेकर बेहद उत्सुकता है.। और अल्मोड़ा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी क्योंकि राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे। इसी प्रकार पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भी कांग्रेस उसे ऐतिहासिक बनाने जा रही है। वहीं भाजपा के अंदर अरविंद पांडे को लेकर जल रही सियासी गुटबाजी पर हरीश रावत ने कहा कि भाजपा केवल कांग्रेस पर आरोप लगाती थी लेकिन कांग्रेस पर तो मतभेद हैं जबकि भाजपा में तो सर फुटबल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]