Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के लक्की ने मचाया बॉलीवुड में धमाल, लक्की की जीवनी पर हुसैन जैदी लिखेंगे किताब

उत्तराखंड के लक्ष्मण बिष्ट उर्फ लक्की की धमक अब आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलेगी, लक्की बिष्ट मूलतः पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के रहने वाले हैं, जिनकी जीवनी पर जाने-माने क्राइम रिपोर्टर हुसैन जैदी एक बुक लिखने जा रहे हैं, वरिष्ठ पत्रकार हुसैन जैदी ने कुछ दिनों पहले लक्ष्मण बिष्ट उर्फ लक्की का इंटरव्यू भी सोशल साइट पर शेयर किया था।

लक्की बिष्ट को उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल में लक्की कमांडो के नाम से जाना जाता है, लक्की एक कुशल एनएसजी कमांडो रहे, वह रॉ समेत कई सेना के ऑपरेशन में शामिल रहे, लक्की बिष्ट की जीवनी पर क्राइम रिपोर्टर हुसैन जैदी द्वारा पुस्तक लिखने के ऐलान के बाद फिल्म निर्माताओं की आने वाली बुक पर नजर है।

लक्की बिष्ट ने बताया कि उन पर लिखी जाने वाली किताब को लेकर वह अति उत्साहित हैं, आपको बताना चाहेंगे की लक्की बिष्ट द्वारा इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में राइटिंग का कार्य किया जा रहा है, इससे पहले लक्की बिष्ट द्वारा लक्की कमांडो प्रोडक्शन हाउस का संचालन किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]