Connect with us

इलेक्शन 2022

क्या फिर डगमगाए किशोर… आप के बाद भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात, क्या बोले किशोर (वीडियो)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के फ्लैट से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद से राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय लंबे समय से हरीश रावत के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक जगहों पर बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और उनका यह अंदाज पार्टी में बगावत की स्थिति को जाहिर कर रहा है।

किशोर उपाध्याय ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के फ्लैट से निकल रहे हैं, आप वीडियो में साफ तौर से देख सकते हैं कि किस तरीके से वह आवास से बाहर निकलकर तेजी के साथ अपनी गाड़ी में बैठकर निकल रहे हैं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार रेस कोर्स स्थित एक एक फ्लैट में रहते हैं, जहां पर देर शाम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पहुंचे, इसी दौरान यह भी जानकारी मिली कि भाजपा के चुनाव प्रभारी भी किसी प्लेट में है, खास बात यह रही कि किशोर उपाध्याय से जब संगठन महामंत्री अजेय कुमार से हुई मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया और तेजी से कार में बैठ कर निकल गए।

किशोर उपाध्याय ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की बात को साफ तौर से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा कि उनके एक मित्र ने उन्हें किसी अपने मित्र से मुलाकात करवाने के लिए फ्लैट में लाया था, अजेय कुमार के बारे में कोई जानकारी नहीं है, साथ ही कहा कि उन्हीं की पार्टी के किसी व्यक्ति ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है, वह केवल एक अधिकार आंदोलन पर ही काम कर रहे हैं और यहां पर जो भी खबरें आ रही हैं, इससे उनका कोई मतलब नहीं है

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]