Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- समाजसेवी योगिता बनौला के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण का आयोजन

माघ महीने के पवित्र अवसर पर हल्द्वानी में समाजसेवी योगिता बनौला के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सामूहिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक रहा, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में शहर के स्थानीय लोगों के समेत व्यापार मंडल से जुड़े अनुज अग्रवाल, डिंपल पांडे, समाजसेवी विवेक बाबरा, मनीष पंत, और “एक समाज सर्वश्रेष्ठ समाज” से योगेंद्र कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ सूरज, अतुल गुप्ता, भूपेश बिष्ट, जीवन सिंह कार्की, मनोज, तुषार, विशाल, उज्जवल, दीपांशु, अमन, विक्की, आशु, आरव और सुभाष समेत कई अन्य लोगों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

इस आयोजन ने समाज में परोपकार और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूती देने का कार्य किया। उपस्थित लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया, जो समाज में समानता और भाईचारे को प्रोत्साहित करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]