Connect with us

कालाढूंगी- भाजपा को लगा झटका, दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ली सदस्यता।

इलेक्शन 2022

कालाढूंगी- भाजपा को लगा झटका, दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ली सदस्यता।

कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा का दामन छोड़कर आज कई लोग आज कांग्रेस में शामिल हुए जिनमे मुख्य रूप से मोहन सिंह नेगी पूर्व ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन नेगी, हेमा देवी ग्राम प्रधान पोखरा नायक, दीपा देवी ग्राम प्रधान हिम्मतपुर बैजनाथ सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी शामिल है। इन लोगों को कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र यादव ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा की बूथ लेवल पर यह सभी लोग कांग्रेस को मजबूत करेंगे, क्योंकि इन कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को एक नई मजबूती मिलने जा रही है उधर कालाढूंगी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का मुकाबला अब एक जमीनी कार्यकर्ता से है और वह इस बार कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी- मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, पूर्व विधायक का था दीपावली मिलन कार्यक्रम, मुकदमा हुआ दर्ज...

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि वो उत्तराखंड के अंदर कई विधानसभा सीटों का भ्रमण करके आए हैं और जिस तरह का उत्साह जनता के अंदर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिख रहा है उससे लग रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत सरकार बनाने जा रही है,
वही कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप नेगी, पूर्व प्रधान कुंदन नेगी, कांग्रेस कार्यकर्ता बालम बिष्ट समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top