उत्तराखण्ड
हल्द्वानी में खुला ‘जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक’, पंचकर्म समेत आयुर्वेद की कई सेवाएं एक ही छत के नीचे
हल्द्वानी। भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती जीवनशैली और लगातार बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच हल्द्वानी के कैनाल रोड स्थित दुर्गांचल कॉम्प्लेक्स, रिलायंस स्मार्ट पॉइंट की ऊपरी फ्लोर में ‘जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक’ का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि आयुर्वेद की यह पद्धति स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी उतनी ही लाभदायक है जीतने की अस्वस्थ व्यक्ति के लिए, जीवन में व्यक्ति बीमार ना पड़े इसलिए हर किसी को आयुर्वेद की इस पद्धति का लाभ उठाना चाहिए।

जीवन ज्योति आयुर्वैदिक क्लिनिक की डॉ अंजली तिवारी कांडपाल ने बताया कि क्लीनिक में आयुर्वेद एवं पंचकर्म से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यहां शिरोधारा, पंचकर्म, बी थेरेपी, स्वर्ण प्राशन, गर्भ संस्कार, कटि बस्ति, नाड़ी परीक्षण और नेत्र दर्पण जैसी सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
क्लीनिक की ओर से बताया गया कि डायबिटीज, सर्दी-खांसी, दमा, महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं, पेट के विकार, त्वचा एवं जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ नसों और किडनी से संबंधित रोगों में भी आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
एक छत के नीचे आयुर्वेद की विभिन्न सेवाएं
आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के पास स्वास्थ्य के लिए समय निकालना चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक में विभिन्न आयुर्वेदिक सेवाओं और पंचकर्म उपचार को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। क्लीनिक प्रबंधन के अनुसार इसका उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परामर्श और संबंधित सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है।
क्लीनिक में डॉक्टरों की सेवाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
क्लिनिक के शुभारंभ के अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह फर्त्याल, भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि देवेश तिवारी, के.एन. कांडपाल, आशुतोष कांडपाल, डॉ. पारस कांडपाल, गोपाल दत्त तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संपर्क सूत्र
डॉ अंजली तिवारी कांडपाल
जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक
दुर्गांचल कॉम्प्लेक्स, नियर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट, कैनाल रोड, काठगोदाम, हल्द्वानी।
संपर्क मोबाइल नंबर
8433068768




