Connect with us

इलेक्शन 2022

जनाधार बढ़ाने के लिए इस तरह हो रही है चुनावी कसरत… वोटरों को लुभाने के लिए मिल रहें हैं नायाब ऑफर…

उत्तराखंड में इस बार चुनावी द्वंद काफी तीखा होने वाला है। जिसे लेकर अब सभी पार्टियां अपनी तरफ से कसरत में जुट गई हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश की मुख्य पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है। जहां एक ओर विपक्षी दल कांग्रेस, आज से परिवर्तन रैली निकाल रही है तो वहीं, भाजपा भी प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। वहीं अपनी जगह बनाने के लिए आम आदमी पार्टी भी गुपचुप तरीके से मलिन बस्तियों में अपने पैर को पसारने में जुटी हुई है। हालांकि इस बीच राजनीतिक गलियारों में बीजेपी और कांग्रेस की रैली और यात्रा को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस की परिवर्तन रैली की काट को लेकर भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। तो मतलब सीधा होता है कि हर घर की दहलीज पर एक पाँव भाजपा तो दूसरा कांग्रेस की ओर से रखा जाएगा अब यह तय करना जनता के हाथ है कि वह परिवर्तन चाहती है या आशीर्वाद देकर ही खुश है


दरअसल 2022 विधानसभा चुनाव के चलते अब सभी राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए प्रदेश की दोनों ही मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस, यात्रा और रैली निकलने जा रही हैं। इसके लिए दलों ने शुरुआत का एक ही दिन भी तय किया है। जिससे ये साफ ज़ाहिर होता है कि भले ही दोनों दलों ने जनता को साधने के लिए क्षेत्र अलग अलग चुना है। लेकिन जनता के मन को लुभाने की कोशिश अब शुरू हो गई है। इस दौरान भाजपा अपनी जन आशीर्वाद यात्रा को गढ़वाल से तो कांग्रेस परिवर्तन रैली को कुमाऊं से शुरू करने जा रही है। वही, आम आदमी पार्टी भी गुपचुप तरीके से अपना जनाधार बढ़ाने में लगी है। और इसी के साथ ही प्रदेश में यात्रा और रैली के साथ चुनावी बिगुल बज गया है।

लेकिन इस तरह एक ही दिन से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का यात्रा और रैली का शुरू होना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। क्योंकि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहले ही ख़त्म हो गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने परिवर्तन रैली निकालने की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस की परिवर्तन रैली की घोषणा के बाद ही भाजपा ने अपने जन आशीर्वाद यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए 3 सितंबर को श्रीनगर और 6 सितंबर को अल्मोड़ा में करने का फैसला ले लिया जो भी हो टक्कर इस बार कांटे की होने वाली है।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]